Home डेली न्यूज़ संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने पुलिस की सघन पेट्रोलिंग एवं जनसंवाद

संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने पुलिस की सघन पेट्रोलिंग एवं जनसंवाद

68
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों जैसे चोरी, नकबजनी एवं लूट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से छतरपुर पुलिस द्वारा निरंतर सघन पेट्रोलिंग और क्षेत्रवासियों के साथ जनसंवाद अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस की इस पहल के तहत पूर्व में चिह्नित संवेदनशील एवं अपराध प्रवण स्थानों पर विशेष भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है। पेट्रोलिंग दल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें संपत्ति की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।नागरिकों को सलाह दी गई कि वे अपने घर, दुकान एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें, रात के समय अनावश्यक रूप से घर खाली न छोड़ें तथा बाहर जाने की स्थिति में नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें। साथ ही कीमती सामान एवं नकदी को सुरक्षित स्थान पर रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों या गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शीत ऋतु में अपराधी मौके की तलाश में सक्रिय रहते हैं, इसलिए सतर्कता बेहद जरूरी है। छतरपुर पुलिस की ओर से आमजन से अपील की गई है कि पुलिस के साथ पूर्ण सहयोग करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 7049101021, डायल 112 अथवा नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें।इसके अलावा पुलिस द्वारा जिले के सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख मार्गों एवं हाईवे पर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। हाईवे पेट्रोलिंग यूनिट पूरी तरह सक्रिय है तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here