लवकुशनगर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने लवकुशनगर थाने का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर में मालखाना, बंदी गृह, महिला डेस्क सहित अन्य सभी स्थानों का बारीकी से अवलोकन किया तथा दस्तावेजों की भी जांच की। इसके अलावा थाना परिसर के पीछे खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात एसडीओपी कार्यालय पहुंचकर वहां भी निरीक्षण किया।थाना निरीक्षण के बाद एसपी अगम जैन पैदल पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने बने भवनों का निरीक्षण कर उनकी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पत्रकारों ने एसपी से नगर में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की मांग की। पत्रकारों ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के अभाव में शहर में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।इसके अलावा थाने की पूरी बाउंड्री वॉल बनाने, पुलिस आवास निर्माण तथा नगर के विभिन्न ढाबों व रेस्टोरेंट में लड़के-लड़कियों को कमरे दिए जाने की समस्या पर भी चर्चा हुई। एसपी ने इस संबंध में चल रही कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि इस पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही राशि आवंटित करवाई जाएगी। उन्होंने पूरे स्टाफ से वर्तमान स्थिति, पेंडेंसी तथा भविष्य की चुनौतियों व आगे की रूपरेखा पर चर्चा की तथा पूरे थाने का मुआयना किया। इस दौरान एसडीओपी नवीन दुबे, थाना प्रभारी अजय अम्बे सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।










