Home डेली न्यूज़ छतरपुर में गुण्डों, बदमाशों की परेड

छतरपुर में गुण्डों, बदमाशों की परेड

180
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से छतरपुर पुलिस द्वारा समस्त थाना-चौकी क्षेत्रों में गुंडा, निगरानी बदमाशों, जेल रिहाई एवं हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी की जा रही है।इसी क्रम में छतरपुर मुख्यालय के थाना कोतवाली, सिविल लाइन, ओरछा रोड में चिन्हित एक सैकड़ा से अधिक गुंडा बदमाशों को पुलिस सहायता केंद्र बस स्टैंड में उपस्थित कर नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी, थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, थाना प्रभारी ओरछा रोड उपनिरीक्षक दीपक यादव एवं कोतवाली पुलिस द्वारा आवश्यक समझाइश दी गई। कुछ लिस्टेड बदमाश वर्तमान में जेल में निरुद्ध या जिले से बाहर हैं, जिनकी जानकारी भी एकत्रित की गई।गुंडा लिस्टेड बदमाशों की वर्तमान में गतिविधि, समाज एवं सोशल मीडिया में क्या व्यवहार है, भ्रमण कहां-कहां एवं कार्यशैली कैसी है, चेक किया गया। पूर्व में किए गए अपराध से वर्तमान तक की अवधि जानी गई। गुंडा लिस्टेड होने के पश्चात अपराध की पुनरावृत्ति के संबंध में भी जानकारी चेक की गई।बुलाए गए चिन्हित व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे कानून का पालन करें, क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अशांति, उपद्रव या दहशत का माहौल निर्मित न करें। आगामी नववर्ष एवं पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हो, अपराधों से दूर रहें, शांति व्यवस्था भंग करने या आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here