Home डेली न्यूज़ 20 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला, एसपी ने घोषित किया 10 हजार...

20 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला, एसपी ने घोषित किया 10 हजार का इनाम

93
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पठापुर रोड पर कुछ बदमाशों ने 20 वर्षीय एक युवक को घेरकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और कट्टे की बट से बुरी तरह पीटा। युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम करीब सवा आठ बजे की है। पीडि़त राज पाठक (20), पुत्र महेंद्र पाठक अपने कुछ दोस्तों के साथ मोहल्ले में टहल रहा था। तभी साहू की चक्की के पास पहले से घात लगाकर बैठे आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उसे अचानक घेर लिया।परिजनों का आरोप है कि हमलावरों में मनीष, नंदू, पप्पू, पुलाव दादा, चंदू और चतुर कुशवाहा सहित अन्य लोग शामिल थे। इन सभी ने एक राय होकर राज पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड और पत्थरों के अलावा कट्टे की बट से भी युवक के सिर और शरीर पर वार किए। इस बेरहमी से की गई मारपीट में राज लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।घटना के बाद परिजन तत्काल घायल राज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को बेहद गंभीर बताया। युवक के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं। स्थिति में सुधार न होता देख डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा वार्ड से सीधे ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।एसपी ने घोषित किया 10 हजार का इनामघटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन, सीएसपी अरुण सोनी और कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर तत्काल प्रभाव से 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here