छतरपुर। शहर में अवैध रेत का परिवहन बेखौफ चल रहा था, जिस पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। मंगलवार को अधिकारियों ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा। एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि सटई रोड पर ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी के सामने उन्होंने तहसीलदार पीयूष दीक्षित के साथ अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा। एसडीएम ने बताया है कि कलेक्टर के निर्देश पर समूचे जिले में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है और रेत माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।










