Home डेली न्यूज़ श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

39
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर में श्रीराम-जानकी विवाह महोत्सव का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। पूरे परिसर में भक्ति, संगीत और आध्यात्मिकता का माहौल देखने को मिला, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस दौरान गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान श्रीराम और माता जानकी की भव्य झाँकी निकाली गई, जिसने रास्ते भर भक्तों का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन समिति और भक्तों ने इस पावन क्षण के साक्षी बनने के बाद विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।हनुमान टौरिया के पीछे पठापुर रोड स्थित राम जानकी मंदिर में यह विवाह महोत्सव मनाया गया। चेतगिरी कॉलोनी स्थित रामकिशोर तिवारी के निवास से भगवान श्रीराम और माता जानकी की भव्य झाँकी गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ निकाली गई। भक्त बाराती बनकर नाचते-गाते चले, और यह दृश्य पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण बना रहा। मंदिर पहुँचने पर, प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी डॉ. सेंगर द्वारा झाँकी और बारात का पारंपरिक स्वागत किया गया, जिसमें दीप प्रज्ज्वलन, पुष्प वर्षा और वैदिक विधियों का प्रयोग हुआ। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक धार्मिक प्रतीकों से सजाया गया था, जिससे पूरा स्थान दुल्हन की तरह जगमगा उठा। बारात के आगमन के बाद मंदिर में श्रीराम-जानकी विवाह की प्रस्तुति की गई, जिसका आनंद शहर के अनेक परिवारों और भक्तों ने लिया। विवाह समारोह के उपरांत शहरवासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहाँ हजारों भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here