Home डेली न्यूज़ राष्ट्रीय समूहगान स्पर्धा में रायपुर की टीम दोनों विधाओं में रही प्रथम

राष्ट्रीय समूहगान स्पर्धा में रायपुर की टीम दोनों विधाओं में रही प्रथम

35
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भारत विकास परिषद्, मध्यक्षेत्र द्वारा 23 नवम्बर 2025, रविवार को पं. मोतीलाल नेहरू विधि महाविद्यालय, छतरपुर में क्षेत्र स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता-2025 भव्यता के साथ आयोजित की गई। विभिन्न प्रांतों की चयनित टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में कृष्णा पब्लिक स्कूल, सरोना, रायपुर की टीम ने हिंदी एवं संस्कृत दोनों विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर छतरपुर का मान बढ़ाया। अब यह टीम 14 दिसंबर को ग्वालियर में आयोजित राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेगी।कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविन्द्र सिंह उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री विनीत गर्ग ने की। विशिष्ट अतिथियों में राजेश कुमार देवलिया, श्रीमती स्वाति निवेश जायसवाल, विष्णु प्रसाद सोलंकी सहित अन्य गणमान्य शामिल रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान अतिथियों का तिलक, बैज एवं पुष्पमाला से स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि व अतिविशिष्ट अतिथियों ने परिषद् द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता को युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने का सशक्त माध्यम बताया। उद्घाटन सत्र का संचालन योगेश जैन ने किया।प्रतियोगिता के दूसरे चरण में तीन शैलियों—हिंदी, संस्कृत और लोकगीत—में राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत समूहगान प्रस्तुत किए गए। मध्यभारत उत्तर, मध्यभारत दक्षिण, मध्यभारत पश्चिम, विंध्य, महाकौशल एवं छत्तीसगढ़ प्रांतों की पांच टीमों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आकर्षक वेशभूषा व मनोहारी हावभाव ने प्रस्तुतियों में चार चांद लगा दिए। प्रतियोगिता संचालन परिषद् के उपाध्यक्ष डॉ. सुमति प्रकाश जैन द्वारा किया गया। शाम 4 बजे समापन व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक ललिता यादव रहीं तथा अध्यक्षता श्री विनीत गर्ग ने की। विशिष्ट अतिथियों में अनिल डागा, सुधीर अग्रवाल, आलोक टिकरिया, विकेंद्र वाजपेयी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विजेता टीमों को सम्मानपूर्वक पुरस्कृत किया गया।प्रतियोगिता परिणामहिंदी भाषा – प्रथम: कृष्णा पब्लिक स्कूल, रायपुर; द्वितीय: चाणक्य हायर सेकेंडरी स्कूल, नरसिंहपुर; तृतीय: सरस्वती उच्चतर माध्यमिक स्कूल, सतना। सांत्वना: न्यू दिगम्बर पब्लिक स्कूल, इंदौर एवं मिस सिल हायर सेकेंडरी स्कूल, ग्वालियर।संस्कृत भाषा – प्रथम: कृष्णा पब्लिक स्कूल, रायपुर; द्वितीय: चाणक्य पब्लिक स्कूल, नरसिंहपुर; तृतीय: सरस्वती उच्चतर मा. विद्यालय, सतना। सांत्वना: मिस सिल हायर सेकेंडरी स्कूल, ग्वालियर एवं न्यू दिगम्बर पब्लिक स्कूल, इंदौर। निर्णायक मण्डल में श्रीमती उर्मिला पाण्डेय, चंद्रभूषण तिवारी एवं सुरेंद्र तिवारी सम्मिलित थे।मुख्य अतिथि ललिता यादव एवं विनीत गर्ग ने छतरपुर शाखा द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधन व सफल आयोजन की प्रशंसा की। कार्यक्रम संचालन राहुल जैन ने किया तथा आभार प्रांतीय संयोजक सुरेश विश्वनोई द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम स्थल पर स्वल्पाहार, भोजन एवं डिनर पैकेट की सुव्यवस्थित व्यवस्था रही। राष्ट्रीय इकाई के पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here