Home डेली न्यूज़ प्रेम प्रसंग के तनाव में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

प्रेम प्रसंग के तनाव में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

157
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। प्रेम प्रसंग से जुड़े तनाव के कारण एक युवक ने घर पर अकेला पाकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही उसे तुरंत निजी वाहन से उत्तर प्रदेश के महोबा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक के पास से सल्फास की गोली भी मिली है, जो उसके आत्महत्या के इरादे को दर्शाती है।बारीगढ़ थाना जुझारनगर निवासी संतोष पिता विश्वनाथ अनुरागी, उम्र 22 साल ने बुधवार की दोपहर करीब 2:30 बजे घर पर अकेला पाकर पंखे पर तौलिया बाँधकर फांसी लगा ली। परिजनों को पता चलने पर उन्होंने तत्काल युवक को फांसी के फंदे से उतारा और तुरंत निजी वाहन की मदद से उत्तर प्रदेश के महोबा जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। वहाँ हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संतोष की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके चाचा उमाशंकर अनुरागी ने बताया कि संतोष किसी रिश्तेदार की लड़की से मोबाइल पर बातचीत करता रहता था। उन्होंने यह भी बताया कि संतोष के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है और वह उन्हीं के साथ रहता है। फांसी लगाने के बाद जब संतोष को नीचे उतारा गया और कपड़ों की तलाशी ली गई, तो शर्ट की जेब में सल्फास की गोली भी मिली थी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here