Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ के नजरबाग मैदान पर दिखेगा फुटबाल खिलाडिय़ों का जलवा नूर मुहम्मद...

टीकमगढ़ के नजरबाग मैदान पर दिखेगा फुटबाल खिलाडिय़ों का जलवा नूर मुहम्मद फुटबाल टूर्नामेंट की तैयारियां जोरों पर, आयोजन 16 से

147
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। जिले की खेल प्रतिभाओं को अवसर मिले। इसके लिए शहर में टूर्नामेंट का होना भी जरूरी है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ही शहर में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। ब्राईट क्लब द्वारा संचालित 21 वां नूर मुहम्मद स्मृति अन्तर्राज्जीय फुटबॉल टूर्नामेंट आगामी 16 नवम्बर 2025 से आयोजित होगा। जिसमें अनेक स्थानीय टीमों के साथ ही अन्य जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। स्थानीय नजरबाग ग्राउण्ड में आयोजन समिति द्वारा टूर्नामेंट की तैयारियां की जा रही है। यह जानकारी यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजन में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश की अनेक महत्वपूर्ण टीमें भाग ले रही हैं। इसके अलावा सह संयोजक इरफान मुहम्मद ने कमेटी के पदाधिकारियों और तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खिलाडिय़ों के ठहरने एवं उनके भोजनादि की बेहतर व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही मंच एवं मैदान को बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी खेलप्रेमियों से टूर्नामेंट में भाग लेने की अपील की है। ज्ञात हो कि स्वर्गीय नूर मुहम्मद स्मृति फुटबाल टूर्नामेंट प्रदेश में ख्यातिनाम फुटबाल टूर्नामेंटों में गिना जाता रहा है। यह आयोजन किन्हीं कारणों से बंद पड़ा हुआ था, जिसे पुनः शुरू किया गया है। इस अवसर पर अनीस मुहम्मद, अपूर्व जायसवाल, पिंटू जैन ने भी आयोजन के संबंध में जानकारी सांझा कर पत्रकारों से सहयोग की अपील की।
आमंत्रित टीमें-
भोपाल, सागर, जतारा, झांसी, पन्ना, खेल एवं कल्याण विभाग टीकमगढ़, ग्वालियर, बबीना, ब्राईट क्लब टीकमगढ़, गुरु क्लब टीकमगढ़, छतरपुर, शिव क्लब कुण्डेश्वर सहित अन्य टीमें भाग ले रही हैं। बताया गया है कि टूर्नामेंट आयोजन समस्त नूर मुहम्मद स्मृति अन्तर्राज्जीय फुटवॉल टूर्नामेंट समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
यह होगी आयोजन कमेटी-
बीते दिनों हुई बैठक के दौरान आयोजन समिति का गठन किया गया। कमेटी में सर्वसम्मत्ति से संयोजक संजय नायक, संयोजक प्रणव जायसवाल, अध्यक्ष गौरव शर्मा, सचिव अंशुल जैन मोना, कोषाध्यक्ष अंकित जैन पिंटू, कोषाध्यक्ष अभिषेक जैन मैनवार, सह संयोजक इरफान मुहम्मद, संगठन सचिव अनीस मुहम्मद, सह सचिव सुनील यादव, उपाध्यक्ष प्रदीप खरे, उपाध्यक्ष अब्दुल तारिक को बनाया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here