Home डेली न्यूज़ चंदला थाना परिसर में जनसमस्या निवारण सभा

चंदला थाना परिसर में जनसमस्या निवारण सभा

155
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जायसवाल और पुलिस अधीक्षक आगम जैन के निर्देशन में शनिवार को चंदला थाना परिसर में जनसमस्या निवारण सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का संचालन चंदला तहसीलदार नारायण अनुरागी एवं थाना प्रभारी उदयवीर सिंह तोमर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।तहसीलदार नारायण अनुरागी ने बताया कि यह सभा विशेष रूप से राजस्व से जुड़े विवादित मामलों के निराकरण के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों से लगभग 12 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से 3 से 4 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर बछौन चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह, एएसआई कल वर्मा, एएसआई बद्री अहिरवार, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और थाना स्टाफ उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here