Home डेली न्यूज़ खेत पर मोटर पंप चलाते समय करंट लगने से युवक की मौत

खेत पर मोटर पंप चलाते समय करंट लगने से युवक की मौत

26
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। ईसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बोंड़ा में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब खेत पर मोटर पंप चलाते समय 28 वर्षीय युवक को करंट लग गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मंजुल उर्फ रज्जन तिवारी (उम्र 28 वर्ष) सुबह करीब 11 बजे अपने खेत पर मोटर पंप चलाने के लिए बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे आनन-फानन में ईसानगर स्वास्थ्य केंद्र होते हुए जिला अस्पताल छतरपुर ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई विनोद तिवारी ने बताया कि सुबह से रज्जन सिंचाई के लिए मोटर चला रहा था। जब बिजली गई और दोबारा आई, तब तार जोड़ते समय एक तार ठीक से नहीं लग पाया, जिससे उसे करंट लग गया। घटना के समय खेत पर बनी झोपड़ी में मृतक की मां मौजूद थीं। उन्होंने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत मदद की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना से परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला जांच में लिया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here