Home डेली न्यूज़ ग्रामीणों ने एसपी से की मांग, पंचायतों को बमीठा थाना क्षेत्र में...

ग्रामीणों ने एसपी से की मांग, पंचायतों को बमीठा थाना क्षेत्र में ही रखने की अपीलनो

93
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ग्राम पंचायत कावर, बरद्वाहा, झमटुली, ओंटापुरवा, बेडरी एवं कुटिया के सरपंचों और ग्रामीणों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने शासन द्वारा सीलोन चौकी समाप्त कर नई चौकी झमटुली बनाने और उसे थाना सटई से जोडऩे के निर्णय का विरोध किया है।ग्रामीणों ने बताया कि उनकी सभी ग्राम पंचायतें पूर्व से थाना बमीठा और चौकी सीलोन के अंतर्गत आती रही हैं। इन पंचायतों की भौगोलिक स्थिति और आवागमन की दृष्टि से थाना बमीठा निकटतम है, जहां 24 घंटे पुलिस सहायता सुगमता से प्राप्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि यदि इन्हें सटई थाना क्षेत्र में जोड़ा गया तो सटई की दूरी अधिक होने से ग्रामीणों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता नहीं मिल पाएगी और पीडि़त व्यक्ति को थाना तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि शासन चाहे तो नई झमटुली चौकी बना सकता है, लेकिन उक्त पंचायतों को थाना सटई से जोडऩे के बजाय थाना बमीठा में ही यथावत रखा जाए, ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा और सुविधा बनी रहे। एसपी कार्यालय में सौंपे गए इस ज्ञापन पर सभी संबंधित पंचायतों के सरपंचों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों के हस्ताक्षर किए गए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here