छतरपुर। थाना हरपालपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इमलिया के एक धार्मिक स्थल में जाकर आगजनी कर धार्मिक दस्तावेज, पर्दे, कूलर, साउंड सिस्टम सहित अन्य सामग्री को क्षति पहुंचाने संबंधी रिपोर्ट पर थाना हरपालपुर में भारतीय न्याय संहिता की समुचित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 5000 के इनाम की उद्घोषणा कर पुलिस टीमें गठित की गई थी, प्रकरण की मॉनिटरिंग निरंतर की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जिला महोबा सहित हर संभावित स्थानों में दबिश दी गयी। घटना के 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी सहित 5 आरोपी हर्ष पटेरिया पिता सुरेंद्र पटेरिया, मनोज पटेरिया पिता रामकुमार पटेरिया, सुनील राजपूत पिता कल्याण सिंह, उमेश पाल पिता बालकिशन पाल, गंजू उर्फ उन्नु राजपूत पिता कल्लू राजपूत सभी निवासी ग्राम इमलिया थाना हरपालपुर को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
घटना में सम्मिलित छठवें आरोपी सत्तू उर्फ सत्येंद्र अनुरागी पिता रमेश चंद्र अनुरागी निवासी ग्राम इमलिया थाना हरपालपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सत्तू उर्फ सत्येंद्र अनुरागी चोरी, मारपीट जैसे 4अपराध में पूर्व से लिप्त है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है। विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी हरपालपुर निरीक्षक संजय राय, उप निरीक्षक राजेंद्र बागरी, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश, राकेश, ब्रजराज, आरक्षक रामकिशोर, रामपाल, सतीश, हरगोविंद एवं साइबर टीम की भूमिका रही।










