Home डेली न्यूज़ मेडीकल की खबर से बौखलाएं धर्मेन्द्र मोदी, वायरल वीडियो के बाद जताई...

मेडीकल की खबर से बौखलाएं धर्मेन्द्र मोदी, वायरल वीडियो के बाद जताई पत्रकारों ने नाराजगी अशोभनीय टिप्पणी और अभ्रदता किए जाने पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

131
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। बीते रोज मेडीकल की एक खबर से बौखलाएं धर्मेन्द्र मोदी द्वारा पत्रकारों को लेकर की गई अशोभनीय टिप्पणी और अभद्रता से पत्रकारों में नाराजगी देखी जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद से पत्रकारों ने मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एक जननेता द्वारा इस तरह की अमर्यादित भाषा का उपयोग किए जाने की अनेक संगठनों के सदस्यों ने भी निंदा की। बताया गया है कि पत्रकार राकेश भास्कर पिता किशन लाल अहिरवार उम्र 33 साल निवासी ग्राम बिंदारी थाना मोहनगढ़ जिला टीकमगढ़ मप्र ने अनावेदक धर्मेन्द्र कुमार मोदी निवासी मोहनगढ़ के विरूद्ध गंदी गंदी गाली देकर जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर जान से मारने की धमकी देने को लेकर आवेदन पत्र दिया। आवेदन पत्र की जांच मौके से की गई। आवेदन जांच पर से आरोपी धर्मेन्द्र कुमार मोदी निवासी मोहनगढ़ के विरूद्ध अपराध धारा 296, 351 (3) बीएनएस, 3 (1) द 3 (1) ध एससी/एसटी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। थाना प्रभारी थाना मोहनगढ़ को दिए गए आवेदन में पत्रकार राकेश भास्कर पिता किशन लाल अहिरवार उम्र 33 साल निवासी ग्राम बिंदारी थाना मोहनगढ़ जिला टीकमगढ़ ने बताया कि बताया वह प्रिंट मीडिया दैनिक नवभारत भोपाल संस्करण के संवाददाता हैं। दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को समाचार पत्र दैनिक नवभारत भोपाल संस्करण में ग्राम मोहनगढ़ के मेडीकल संचालकों कि कमियों को लेकर समाचार उजागर किया था। दिनांक 10 अक्टूबर 2025 के शाम करीबन 04 बजे वह ग्राम मोहनगढ़ से धर्मेन्द्र कुमार मोदी की दुकान के सामने से निकले, तभी धर्मेन्द्र कुमार मोदी मुझे समाचार पत्र में खबर निकलवाने कि बात पर से गंदी-गंदी गालिया देने लगे, तो उन्होंने गालियां देने से मना किया। उनके मना करने पर धर्मेन्द्र कुमार मोदी ने जाति सूचक शब्दों का उपयोग करते हुए धमकी कर कहा कि अगर फिर से मेडीकलों की खबर समाचार पत्र में निकलवाई, तो मंै तुझे छोडूंगा नहीं, जान से खत्म कर दूंगा और धर्मेन्द्र कुमार मोदी मुझे जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने लगा। मौके पर रियाज खांन था, जिसने घटना देखी और सुनी थी। बाद में घटना के बाद धर्मेन्द्र मोदी अपशब्दों से वर्तालाप करता रहा, जिसका रियाज खांन ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया। आवेदन पत्र जांच पर जांचकर्ता प्रधान आरक्षक रघुवीर सिंह घोष द्वारा अनावेदक धर्मेन्द्र कुमार मोदी निवासी मोहनगढ़ के विरूद्ध अपराध धारा 296, 351 (3) बीएनएस, 3 (1) द, 3 (1) ध एससी/ एसटी एक्ट का घटित करना पाये जाने से प्रतिवेदन तैयार कर आदेशार्थ सादर प्रेषित किया गया, जिस पर थाना मोहनगढ़ में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here