Home डेली न्यूज़ परिवार सहित पीडि़ता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई

परिवार सहित पीडि़ता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई

89
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मंगलवार को एक युवती ने अपने परिवार के साथ जिला मुख्यालय पर एसपी ऑफिस पहुंचकर आवेदन देते हुए अपने साथ हुए गलत कार्य की शिकायत एसपी से की है। नौगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली पीडि़ता ने आवेदन देकर बताया कि तीन आरोपियों पर गलत कार्य करने का गंभीर आरोप लगाए हंै। पीडि़ता ने बताया कि घटना 1 अक्टूबर की है, जब वह अपने घर से बैंक जाने के लिए निकली थी। इस दौरान आरोपी नरेश, चन्द्र और मनोज ने उसका पीछा किया। युवती के अनुसार आरोपियों ने कट्टा दिखाकर उसे जबरन गाड़ी पर बैठाया और दौरिया के पास स्थित एक सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ गलत कार्य किया।
पीडि़ता ने बताया कि घटना के बाद आरोपी उसे वापस घर के पास कॉलेज के समीप छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान उसके भाईयों ने युवती को देखा और आरोपियों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। पीडि़ता का आरोप है कि घटना के बाद गांव के सरपंच राकेश अहिरवार उसके घर आए और धमकी दी कि अगर इस घटना की शिकायत किसी से की या पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, तो पूरे परिवार को जान से खत्म कर देंगे। बताया जा रहा है कि आरोपी सरपंच के भतीजे हंै।
मामले को लेकर पीडि़ता अपने परिवार सहित मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। वहीं पुलिस ने इस मामले में विगत 1 अक्टूबर 2025 को युवती के साथ हुई छेड़छाड़ का मुकदमा पहले ही दर्ज कर लिया था। अब पीडि़ता द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच की जा रही है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here