Home डेली न्यूज़ छतरपुर डीआईजी विजय खत्री ने किया में सांसद खेल महोत्सव का शुभारम्भ

छतरपुर डीआईजी विजय खत्री ने किया में सांसद खेल महोत्सव का शुभारम्भ

70
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पंडित बाबूलाल चतुर्वेदी स्टेडियम में आयोजित वार्षिक सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ डीआईजी विजय खत्री द्वारा किया गया। खेल महोत्सव में कबड्डी , खो खो, दौड़, ऊंची और लंबी कूद , रस्साकसी, जैसे अनेक खेल खेले जाएंगे। साथ ही जिले भर के विभिन्न पंचायत और स्कूलों के विद्यार्थी टीम के रूप में इन खेलों में हिस्सा लेंगे।
लोकसभा क्षेत्र टीकमगढ़ सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार की योजना फिट युवा फॉर विकसित भारत योजना के अंतर्गत यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। पहला खेल कबड्डी मैच उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 व उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 2 के बीच खेला गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here