छतरपुर। गुरुवार को शहर के गांधी आश्रम में महात्मा गांधी की 156वीं जयंती, लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती और दशहरा का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि न्यायाधीश राजेश दिवालिया, एसपी अगम जैन सहित शहर के समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों और स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में सर्वधर्म प्रार्थना और सद्भावना रैली निकाली गई। इसके बाद मंचीय कार्यक्रम के दौरान गांधीजी, शास्त्रीजी और दशहर के महत्व पर चर्चा हुई। गांधी आश्रम की सचिव दमयंती पाणी ने कहा कि गांधी जयंती को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में पूरा विश्व मनाता है। उन्होंने बताया कि सुबह से सर्वधर्म प्रार्थना की गई, इसके बाद सद्भावना रैली निकली। कार्यक्रम में न्यायाधीश राजेश दिवालिया, एसपी अगम जैन शामिल, जिन्होंने बापू द्वारा दिखाए गए अहिंसा के मार्ग पर चलने का आवाहन किया और प्रेम, त्याग के साथ आपस में मिलजुल के रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी मानव एक समान हैं, पूरा विश्व एक परिवार है, अगर हम मिल-जुलकर नहीं रहेंगे तो हमारा अस्तित्व खत्म हो जाएगा। यह बात सिर्फ हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी यह मान्य है बापू का सत्य-अहिंसा वाला मार्ग समाज के लिए लाभकारी है।









