Home डेली न्यूज़ नदी के किनारे लग रहे थे हार-जीत के दांव

नदी के किनारे लग रहे थे हार-जीत के दांव

94
0
Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। थाना क्षेत्र के दीवानखेड़ा गांव में नदी किनारे चल रहे जुआ फड़ पर रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने छापा मारा और आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को पकड़ लिया। इस दौरान 2 जुआरी भागने में कामयाब हो गए थे, जिनकी तलाश जारी है। जुए के फड़ से साढ़े 4 लाख रुपये नगद, ताश के पत्ते और 7 मोटरसाइकिल बरामद हुईं हैं। जुआरियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्रापत जानकारी के मुताबिक बीती रात लवकुशनगर थाना पुलिस को थाना चंदला क्षेत्र के ग्राम दीवानखेड़ा के हार में नदी किनारे जुआ खेलने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ फड़ पर छापा मारा तो जुआरी ताश खेलते पकड़े गए। फड़ से 4 लाख 52 हजार रुपये नगद, ताश के पत्ते और 7 मोटरसाइकिल बरामद की गईं। मौके से 7 जुआरी, चुन्नू उर्फ विमल पुत्र बद्री राजपूत निवासी गोविंदपुर अमरासन, अनुपम पुत्र राकेश शर्मा निवासी वार्ड नंबर 5 मझपटिया मुहल्ला लवकुशनगर, रामप्रकाश पुत्र हरीचरण राजपूत निवासी गोविंदपुर अमरासन, भूपेंद्र पुत्र सुरेश कुमार खटीक निवासी चरखारी उत्तरप्रदेश, सुरेश पुत्र रामानुज त्रिवेदी निवासी खड़ेहा थाना सरवई, राजेंद्र पुत्र रामपाल राजपूत निवासी पचपहरा थाना महोबा उत्तरप्रदेश, साकेंद्र कुमार पुत्र रामकुमार पटेल निवासी चंदला को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2 जुआरी कज्नू उर्फ महेंद्र निगम निवासी चंदला और बाबूलाल राजपूत निवासी चंदला फरार हो गए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here