
छतरपुर। गत 24 अप्रैल को नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अचट्ट में रात करीब दो बजे रामप्रसाद रैकवार पुत्र दशरथ रैकवार 37 वर्ष ने हरिकिशन कुशवाहा के घर में घुसकर उसकी मां को पत्थर मारकर घायल किया था। हरिकिशन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 324, 458 के तहत मुकदमा कायम किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी रामप्रसाद को विगत रोज सलैया रोड शंकर जी के मंदिर के पास अचट्ट से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।








