Home डेली न्यूज़ शासकीय शिक्षक पर लगे धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप


शासकीय शिक्षक पर लगे धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप

34
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के एक शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक पर स्कूली छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने उनकी धार्मिक भावनाएं आहत करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षक से नाराज अभिभावक स्कूल में प्रदर्शन करने पहुंच गए, जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें शांत कराया।
मामला गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल निवारी का है, जहां पदस्थ शिक्षक भवानीदीन अहिरवार पर स्कूल के बच्चों और उनके अभिभावकों ने आरोप लगाए हैं। बच्चों का कहना है कि शिक्षक भवानीदीन उन्हें टीका लगाने और कलावा बांधन से रोकते हैं। इतना ही नहीं अध्यापन के दौरान वे कई बार हिंदु धर्म के देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी करते हैं। बच्चों ने जब इसकी शिकायत अपने अभिभावकों से की तो शुक्रवार को नाराज अभिभावक स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने के बाद छतरपुर तहसीलदार पियूष दीक्षित, गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह और एडीपीसी व्योम जॉर्ज मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की समझाइश पर अभिभावक शांत हुए और अभिभावकों का शिकायती आवेदन लेकर जांच का भरोसा दिया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here