Home डेली न्यूज़ गभर्वती महिला को देश के सबसे जहरीले ने सर्प कॉमन करैत ने...

गभर्वती महिला को देश के सबसे जहरीले ने सर्प कॉमन करैत ने डसा

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला मुख्यालय के बिजावर नाका के समीप झोपड़ी बनाकर रहने वाले एक परिवार की गर्भवती महिला को देश के सबसे जहरीले ने सर्प कॉमन करैत द्वारा डसे जाने का मामला सामने आया है। फिलहाल महिला को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। महिला को डसने के बाद सांप झोपड़ी में ही बैठा था, जिसे एक सर्पमित्र की मदद से जंगल में छोड़ा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर के बिजावर नाका के समीप एक निर्धन परिवार झोपड़ी बनाकर रहता है। परिवार की एक महिला 7 से 8 माह की गर्भवती है, जिसे बीती रात जहरीले सर्प ने डस लिया। हादसे के बाद परिजन महिला को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर ले जाने की सलाह दी। हालांकि परिजनों ने डॉक्टरों की सलाह मानने की बजाय झाड़-फूंक में विश्वास दिखाया और अस्पताल से निकल गए। कुछ समय पश्चात जब परिवार के सदस्य वापिस झोपड़ी में पहुंचे तो सांप उन्हें फिर से दिखाई दिया। इसके बाद सर्प मित्र सुनील प्रजापति को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सुनील ने सांप को पकड़ लिया और बताया कि यह सांप कॉमन करैत प्रजाति का है, जो देश के सबसे जहरीले सांपों में से एक है। इसके बाद परिवार के लोग गंभीर हुए और तुरंत महिला को लेकर ग्वालियर रवाना हो गए। वहीं दूसरी ओर सुनील ने सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here