Home डेली न्यूज़ प्रजापति कुंभकार संगठन की महिला जिलाध्यक्ष बनीं भावना

प्रजापति कुंभकार संगठन की महिला जिलाध्यक्ष बनीं भावना

53
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार संगठन ने एक प्रतिष्ठित शिक्षित और कर्मठ समाजसेवी महिला को महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनकी निष्ठा, लगन, शिक्षा, मेहनत और सामाजिक-धार्मिक-राजनीतिक कार्यों में सक्रियता को देखते हुए की गई है। संगठन ने महिलाओं को मजबूत बनाने और जागरूकता फैलाने की दिशा में यह कदम उठाया है।  
मंगलवार को अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार शाखा मध्य प्रदेश ने छतरपुर जिला इकाई की महिला जिला अध्यक्ष के रूप में श्रीमती भावना राजे प्रजापति की नियुक्ति की घोषणा की। श्रीमती भावना राजे प्रजापति जनपद पंचायत गौरिहार के वार्ड 14 की सदस्य हैं और लगातार सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यों में सक्रिय रहती हैं। महिलाओं की आवाज बनकर और जनपद क्षेत्र के विकास में योगदान देने के लिए वे जानी जाती हैं। नियुक्ति के अवसर पर श्रीमती भावना राजे प्रजापति ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें वे शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व, समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और मातृशक्ति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा मातृशक्ति की ताकत बढ़ाने और महिलाओं में जागरूकता पैदा कर संगठन की छतरपुर इकाई को मजबूत बनाने का प्रयत्न करती रहेंगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here