Home डेली न्यूज़ समाजसेवियों ने नौगांव को स्वच्छ शहर बनाने के लिए किया श्रमदान


समाजसेवियों ने नौगांव को स्वच्छ शहर बनाने के लिए किया श्रमदान

30
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नगर पालिका नौगांव के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर.एस.अवस्थी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मनसा देवी मंदिर के पास सफाई हेतु श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी ने सभी पार्षदों से भी श्रमदान कार्यक्रमो में भागीदारी हेतु अनुरोध किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेवी पूर्व एसडीएम केएल अहिरवार एवं शिल्पी राय ने मनसा देवी मंदिर के पास पॉलीथिन कचरा एवं गाजर घास, खरपतवार उखाड कर किया। स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर एवं पूर्व सीएमओ डी डी तिवारी ने तसलो में पॉलीथिन कचरा मंदिर के पास से संग्रहित कर नगर पालिका के कचरा वाहन में डाला। इस अवसर पर अजय सिंह चंदेल, संतोष गंगेले कर्मयोगी, संतोष तिवारी, राजकुमार मिश्रा आदि ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। पूर्व एसडीएम के एल अहिरवार ने कहा की जब तक वार्ड स्वच्छ नही होगे तब तक शहर कचरा रहित नही बन सकता है इसमें वार्ड पार्षदो की भागीदारी अधिक महत्वपूर्ण है साथ ही श्रमदान के बाद एक ट्राली कचरा एकत्रित कर कचरा प्ऱस्संकरण केन्द्र भेजा गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here