Home डेली न्यूज़ पैगंबर साहब की यौम-ए-पैदाइश पर शानो-शौकत से निकला जुलूस

पैगंबर साहब की यौम-ए-पैदाइश पर शानो-शौकत से निकला जुलूस

41
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शुक्रवार को मुस्लिम समाज ने पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश यानि की जन्मदिन पर मुस्लिम समाज द्वारा जिला मुख्यालय पर शानौ-शौकत के साथ विशाल जुलूस निकाला गया। इसके साथ ही समाज के लोगों ने भाईचारे का संदेश दिया। मस्जिदों में जुमे की नमाज के बाद अमन-चैन की दुआ मांगी गई। जिला मुख्यालय के अलावा जिले के अन्य शहरों में भी ईद-मिलाद-उन-नबीं का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के लिए व्यापक और आकर्षक तैयारियां की गईं। जुलूस मार्ग की बेतहरीन सजावट ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। शुक्रवार की सुबह तमाम मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई, जिसमें देश के लिए अमन-चैन की दुआ मांगी गई। दोपहर बाद मुश्किल कुशा अली मैदान से जुलूस का आगाज हुआ, जो संकट मोचन, बसारी दरवाजा, चौक बाजार और महल तिराहा होते हुए छत्रसाल चौक पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में हजारों मुस्लिम भाइयों ने उत्साह से भाग लिया, और पैगंबर साहब के संदेशों के अनुरूप सद्भाव का पैगाम दिया। जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने जगह-जगह स्वागत व्यवस्था की, जिसमें मिठाई वितरण और पानी की व्यवस्था शामिल थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरा आयोजन शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि यह पर्व न केवल धार्मिक महत्व का है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर भी प्रदान करता है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here