Home डेली न्यूज़ ओरछा से अयोध्या वंदे भारत ट्रेन शुरू कराने की मांग भाजपा नेता...

ओरछा से अयोध्या वंदे भारत ट्रेन शुरू कराने की मांग भाजपा नेता विकास यादव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात

157
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। श्री राम राजा सरकार की पावन नगरी ओरछा से अयोध्या तक वंदे भारत ट्रेन शुरू कराने की मांग की जा रही है। इस मांग को लेकर भाजपा नेता विकास यादव ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा है । बताया गया है कि पत्र में श्री यादव ने बताया कि कहा गया हैं “सर्वव्यापक राजाराम के दो निवास है खास, दिवस रहत ओरछा शयन अयोध्या वास” यहां यह मांग इस आधार पर प्रबलता से उठाई जा रही है कि ओरछा में विराजे श्री राम राजा सरकार दिन में ओरछा में रहते हैं और रात्रि विश्राम अयोध्या में करते हैं, इसलिए यदि यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी से चलकर ओरछा, चित्रकूट, प्रयागराज होते हुए अयोध्या तक शुरू कर दी जाए, तो धर्म में आस्था रखने वालों को प्रभु श्री राम के तीनों प्रमुख तीर्थों के दर्शनों के साथ ही विश्व के एकमात्र त्रिवेणी संगम प्रयागराज में स्नान करने का भी सौभाग्य प्राप्त हो सकेगा।
इस प्रकार इस ट्रेन के चलने से यह चारों प्रमुख धार्मिक नगर आपस में जुड़ जायेंगे जिससे सांस्कृतिक आदान– प्रदान, पर्यटन और व्यापार में भी बहुत बढ़ोतरी होगी। साथ ही आम जनता को इस नई ट्रेन के चलने से सुखद एवं आनंदमय सफर का सुअवसर प्राप्त हो सकेगा। श्री यादव ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री राम राजा सरकार की पावन नगरी ओरछा को वर्ल्ड हेरिटेज के रूप में विकसित करना चाहते हैं ऐसी स्थिति में झांसी से अयोध्या तक चलने वाली नई वंदे भारत ट्रेन प्रधानमंत्री की मंशा को भी पूर्ण करेगी। इसके अलावा श्री यादव ने ओरछा स्टेशन से निकलने वाली तुलसी एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस एवं उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का स्टॉपेज भी ओरछा रेलवे स्टेशन पर कराने की मांग की है । जिस पर केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेलमंत्री से यथासंभव सहयोग कराने का भरोसा दिलाया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here