Home डेली न्यूज़ नगर पालिका और स्कूली बच्चों ने 1 किमी लंबे झंडे के साथ...


नगर पालिका और स्कूली बच्चों ने 1 किमी लंबे झंडे के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

55
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में इस समय देशभक्ति का उत्साह चरम पर है। गुरुवार को जिला मुख्यालय पर एक ओर नगर पालिका और स्कूली बच्चों ने एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, वहीं दूसरी ओर जिला अधिवक्ता संघ भी देशभक्ति का रंग में रंगा दिखाई दिया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी माधुरी शर्मा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत नंबर वन विद्यालय के बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इस यात्रा में स्कूली बच्चों ने लगभग एक किलोमीटर लंबे तिरंगे को पकड़ा और नंबर वन स्कूल से छत्रसाल चौक होते हुए पुन: नंबर वन स्कूल तक यात्रा निकाली। वहीं दूसरी ओर, जिला अधिवक्ता संघ ने जिला न्यायालय से छत्रसाल चौक, चौबे तिराहा होते हुए न्यायालय परिसर तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस रैली में अधिवक्ताओं ने जोश के साथ हिस्सा लिया और तिरंगे का गौरव बढ़ाया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here