छतरपुर। शहर के नरसिंह मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव के तहत चल रही श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन नारद भक्ति संवाद, महात्मा कथा, सुखदेव पूजन, शुक-सौनक संवाद एवं 24 अवतारों की कथा का वाचन किया गया।
आयोजन के तहत प्रतिदिन सुबह शिवलिंग निर्माण और शाम को कथा का आयोजन हो रहा है। कथा का वाचन महंत श्री सुदर्शन शरण जी महाराज के मुखारविंद से किया जा रहा है। सुख-समृद्धि की कामना के साथ हो रही इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्मलाभ ले रहे हैं।










