Home डेली न्यूज़ बिजावर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली विशाल तिरंगा यात्रा

बिजावर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली विशाल तिरंगा यात्रा

37
0
Jeevan Ayurveda

बिजावर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को बिजावर में अनूठा आयोजन हुआ, जिसमें विधायक राजेश शुक्ला (बबलू) के नेतृत्व में तहसील प्रांगण से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए बछरगांय मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान एक विशेष पहल के तहत तालाब में नाव के जरिए तिरंगा लहराया गया, जिसने देशभक्ति के उत्साह को और बढ़ा दिया। यात्रा में अधिकारी, कर्मचारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष,कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए, जिन्होंने तिरंगे को सिर झुकाकर सम्मान दिया।
इस अवसर पर विधायक राजेश शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा, यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी देशभक्ति और एकता का प्रतीक है। तालाब में नाव के जरिए तिरंगा लहराकर हमने शहीदों की कुर्बानी को याद किया। तिरंगा हमारी आत्मा का हिस्सा है, और यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी निष्ठा दिखाएं। उन्होंने बिजावरवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार और बच्चों के साथ इस पवित्र पहल में शामिल होकर आने वाली पीढिय़ों को गर्व का संदेश दें।
यात्रा में स्कूली बच्चों ने तिरंगे को थामकर देशभक्ति के नारे लगाए, जबकि जनपद के अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली को ऐतिहासिक बनाने में योगदान दिया। नाव के जरिए तालाब में तिरंगा लहराने का दृश्य सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने राष्ट्रीय एकता और गौरव का संदेश दिया। रैली के समापन पर बछरगांय मंदिर में सामूहिक शपथ ली गई और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। यह आयोजन हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान का हिस्सा था। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा, नाव से तिरंगा लहराकर हमने अनूठा संदेश दिया। बिजावरवासियों का उत्साह मेरे लिए गर्व की बात है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here