Home डेली न्यूज़ ऊजरा में अवैध चेक पोस्ट पर वसूली का आरोप, कार्रवाई की मांग

ऊजरा में अवैध चेक पोस्ट पर वसूली का आरोप, कार्रवाई की मांग

25
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कपूर सिंह यादव ने बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपकर ऊजरा में चल रही कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2024 में मप्र सरकार ने सभी चेक पोस्ट बंद करने के आदेश दिए थे, बावजूद इसके ऊजरा में आरटीओ विभाग द्वारा चेक पोस्ट संचालित की जा रही है।
आरोप है कि ट्रक चालकों से अवैध रूप से वसूली की जा रही है और इस कार्य में आरटीओ कर्मचारियों के साथ कुछ प्राइवेट लोग भी शामिल हैं। ये प्राइवेट लोग ऊजरा में किराए की बिल्डिंग लेकर रह रहे हैं और दिन-रात वसूली में लगे रहते हैं। जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि इस तरह की अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
वोट चोरी के आरोप पर सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कपूर सिंह यादव ने बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यादव ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में केन्द्र सरकार द्वारा वोटों की चोरी की गई और इस मामले में सपा ने दिल्ली में भी धरना-प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के दबाव में चुनाव आयोग काम कर रहा है और उसकी पोल खुल चुकी है। ऐसे चुनाव आयोग को तत्काल प्रभाव से हटाया जाना चाहिए। यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर कुठाराघात किया गया है और सपा इसकी लड़ाई लड़ रही है तथा आगे भी लड़ेगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here