Home डेली न्यूज़ स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले पर बमीठा सरपंच को मिलेगा सम्मान

स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले पर बमीठा सरपंच को मिलेगा सम्मान

42
0
Jeevan Ayurveda

। जिले की राजनगर जनपद पंचायत की बमीठा ग्राम पंचायत के सरपंच सनत मंजू जैन को पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और पौधारोपण में शानदार काम के लिए देश के सर्वोच्च मंच पर सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर होने वाले राष्ट्रीय समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके योगदान को सम्मान देंगे, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।
15 अगस्त को नई दिल्ली के लाल किले पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह में बमीठा पंचायत के सरपंच सनत जैन को सम्मानित किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और पौधारोपण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए देशभर की 100 चुनिंदा पंचायतों में बमीठा को शामिल किया गया है। सनत जैन की अगुवाई में पंचायत ने जल संरक्षण के लिए तालाबों का निर्माण, वर्षा जल संचय और बड़े पैमाने पर पौधारोपण जैसे कार्य किए, जिसने न केवल बमीठा बल्कि पूरे राजनगर विधानसभा क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। सनत जैन की दिल्ली यात्रा की सारी व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं। वह 13 अगस्त को खजुराहो से ग्वालियर जाएंगे और उसी दिन हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचेंगे। सनत जैन ने कहा, यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि बमीठा के हर उस व्यक्ति का है, जिसने पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए मेरे साथ कदम मिलाया। यह हमारी पंचायत की एकता और मेहनत का परिणाम है। यह सम्मान बमीठा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here