Home डेली न्यूज़ डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए नया प्रशिक्षण सत्र शुरू

डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए नया प्रशिक्षण सत्र शुरू

47
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस ने आधुनिक तकनीकी युग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए नया प्रशिक्षण सत्र शुरू किया है। इसका उद्देश्य पुलिस कर्मियों की तकनीकी दक्षता को बढ़ाकर अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाना है।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में 1 अगस्त 2025 से पुलिस लाइन परिसर स्थित सीसीटीएनएस लैब में 15 दिवसीय प्रशिक्षण का पहला बैच शुरू हुआ है। आगामी बैचों का प्रशिक्षण भी क्रमश: आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण में सभी थानों के पुलिस कर्मियों को कंप्यूटर सिस्टम, कनेक्टिविटी, राष्ट्रीय और पुलिस पोर्टल, एप्लिकेशन और उपकरणों के रखरखाव की बुनियादी जानकारी दी जा रही है। साथ ही, अपराध, मर्ग, गुमशुदगी, ई-समन, और वारंट तामील जैसे कार्यों का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर अपराधियों की सक्रियता, गिरोहों की जानकारी और आपराधिक कडिय़ों की खोज पर भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का निरीक्षण रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा द्वारा किया जा रहा है, जबकि उप निरीक्षक ओम शंकर सिंह (सीसीटीएनएस प्रभारी), सहायक उप निरीक्षक अन्नू तिवारी और आरक्षक अनिल मांझी प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here