Home डेली न्यूज़ जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, करीब एक दर्जन जुआरी पकड़े

जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, करीब एक दर्जन जुआरी पकड़े

35
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कस्बे के एक मंदिर के पास चल रहे जुआ अड्डे पर छापा मारकर करीब एक दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की। इस कार्रवाई में मौके से नगदी, वाहन और मोबाइल सहित लाखों की संपत्ति जप्त की गई।
बताया गया है कि गढ़ीमलहरा कस्बे में एक मंदिर के पास चबूतरे पर जुआ खेला जा रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापा मारा और हार-जीत का दांव लगाते 11 जुआरियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार जुआरियों के ?नाम नीरज कुमार चौरसिया, मुकेश कुमार चौरसिया, शिवम चौरसिया, अमित कुमार चौरसिया, शैवेंद्र कुमार चौरसिया, संतोष चौरसिया, राजकुमार चौरसिया, अतुल चौरसिया, पंचम लाल चौरसिया, सुवान अली और ओमप्रकाश सोनी बताए गए हैं, जो गढ़ीमलहरा के विभिन्न वार्डों के निवासी हैं। मौके से जप्त सामग्री में एक स्कूटी, दो मोटरसाइकिल, वनप्लस, सैमसंग, रियलमी, वीवो, ओप्पो जैसे ब्रांड के 10 मोबाइल फोन और ताश के पत्ते शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 2.25 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रीता सिंह, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह, जनक सिंह, आरक्षक दशरथ, योगेश, प्रेम सिंह, श्री राम और महिला आरक्षक राधा की अहम भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here