Home डेली न्यूज़ जिला पंचायत सदस्य ने उठाई दिव्यांग पेंशन बढ़ाने की मांग

जिला पंचायत सदस्य ने उठाई दिव्यांग पेंशन बढ़ाने की मांग

25
0
Jeevan Ayurveda

मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला पंचायत सदस्य ने दिव्यांगजनों की पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर आवेदन सौंपा। जिला पंचायत सदस्य मनोज अहिरवार ने बताया कि दिव्यांगजनों की पेंशन 600 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने का वादा सरकार ने चुनाव से पहले अपने वचन पत्र में किया था। उन्होंने मांग की कि इस वादे को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि 15 दिनों के भीतर इस मांग को पूरा किया जाए और इसकी जानकारी उन्हें दी जाए। मनोज अहिरवार ने चेतावनी दी कि यदि मांगें स्वीकार नहीं की गईं, तो मध्यप्रदेश के दिव्यांगजन एकजुट होकर आंदोलन करेंगे और छतरपुर जिले में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here