छतरपुर। गुलगंज थाना क्षेत्र के मझगुवां खुर्द गांव में मंगलवार को एक अधेड़ महिला की घरेलू काम करते-करते अचानक मौत हो गई। बताया गया है कि महिला सुबह करीब 9 बजे अपने घर के पीछे गोबर फेंकने गई थीं, तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद जब उसे अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मझगुवाखुर्द निवासी श्यामाबाई पत्नी बलदेव अहिरवार सुबह करीब 9 बजे घर के पीछे गोबर फेंकने गई थीं। अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें तुरंत गुलगंज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने श्यामाबाई को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि उन्हें मौत का सटीक कारण नहीं पता, लेकिन संदेह है कि किसी अज्ञात कीड़े के काटने से यह हादसा हुआ। जिला अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम कराया गया है।










