कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मानव अधिकार प्रशासनिक संस्थान नई दिल्ली की छतरपुर जि़ला इकाई द्वारा बुंदेलखंड गौशाला नौगांव में वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने प्राण न्योछावर कर भारत को विजय दिलाने बाले अमर शहीदों की याद में एक वृक्ष कारगिल शहीदों के नाम से वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर भारत माता की जय एवं कारगिल शहीद अमर रहे के नारों से पूरा गौशाला परिसर गूंजता रहा।
मानवाधिकार संगठन के पंकज जैन महर्षि ने बताया कि इस वृक्षारोपण के माध्यम से कारगिल विजय की 26 वी वर्षगांठ को यादगार एवं अविस्मरणीय बनाने एवं वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर एक ही स्थान पर 51 फलदार एवं छायादार पौधों को लगाया गया एवं इनके विकसित होने तक इनकी देखरेख की जिम्मेदारी गौशाला प्रवन्धक संजू पाठक द्वारा ली गयी। यह वृक्षारोपण समाजसेवी गोविन्ददास असाटी प्रांतीय महासचिव वैश्यमहासम्मेलन, अजय गुप्ता रिट. अस्सिस्टेंट कमिश्नर ट्रांसपोर्ट एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य तथा जिला अध्यक्ष जितेंद्र पटवा जित्तू, गौशाला प्रवन्धक संजय पाठक, आनंद अग्रवाल, राजीव गुप्ता गंधी, संजू गुप्ता नौगांव, जगदीश टिकरिया, मनोज खत्री, रामनारायण अग्रवाल, राजीव जैन, सुमित पटवा, महेंद्र प्रताप गौतम, सौरभ गोस्वामी, रामकुमार खरे, कृष्णा गुप्ता, सुरेंद्र सोनी सहित राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े विभिन्न लोग शामिल हुए एवं कारगिल शहीदों के नाम वृक्षारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।










