छतरपुर। ईशानगर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान नौगांव रोड पर संदिग्ध व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। बताया गया है कि रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान ईशानगर पुलिस को नौगांव रोड, ग्राम कटारे का पुरवा में एक संदिग्ध व्यक्ति के अवैध हथियार के साथ होने की सूचना मिली। पुलिस ने यात्री प्रतीक्षालय के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक अवैध देशी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान वीर सिंह पुत्र सुकेश यादव निवासी पचलौन पुरवा ग्राम पहाडग़ांव के रूप में हुई। जांच में पता चला कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ अपनी तस्वीरें भी वायरल की थीं। पुलिस ने आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है, और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।










