Home डेली न्यूज़ पंचम नगर के ग्रामीणों ने भी रोका मंत्री का काफिला

पंचम नगर के ग्रामीणों ने भी रोका मंत्री का काफिला

42
0
Jeevan Ayurveda

शनिवार को भी चंदला विधानसभा के बछौन क्षेत्र में ग्रामीणों ने बारिश के बीच राज्य मंत्री और क्षेत्रीय विधायक के काफिले को रोककर अपनी समस्याएं गिनाईं। बताया गया है कि पंचम नगर के ग्रामीणों ने वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री और चंदला विधायक दिलीप अहिरवार के काफिले को रोककर तीन प्रमुख समस्याएं उठाईं। पहली, इस वर्ष अत्यधिक बारिश और सिंहपुर डैम से पानी छोड़े जाने के कारण उर्मिल नदी के किनारे खेतों में बालू जमा हो गई है, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने खनिज विभाग से बालू हटाने की स्वीकृति या शासन द्वारा इसे हटवाने की मांग की। दूसरी, गांव में बिजली की गंभीर समस्या है, जहां बार-बार केबल जलने और हफ्तों तक बिजली गायब रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। तीसरी, पंचम नगर में सामुदायिक भवन न होने के कारण मांगलिक कार्यों में दिक्कत हो रही है, जिसके लिए भवन निर्माण की मांग की गई। मंत्री दिलीप अहिरवार ने ग्रामीणों की बात सुनी और सभी समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here