Home डेली न्यूज़ उर्मिला बांध महोबा उप्र एवं सिंहपुर बांध जिला छतरपुर लबालब भरे,...

उर्मिला बांध महोबा उप्र एवं सिंहपुर बांध जिला छतरपुर लबालब भरे, लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी जारी

193
0
Jeevan Ayurveda

Ad

छतरपुर जिले में स्थित सिंहपुर बांध और जिले की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध पूरी तरह से भरकर लबालब हो गए है, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बांध के आसपास निवास करने वाले ग्रामीणों को चेतावनी जारी की गई है।

अलर्ट 🔔
उर्मिल बॉध
दिनांक 25.07.25
समय 09:55PM
न्यूनतम जलस्तर 229.33 मी0
अधिकतम जलस्तर 237.43मी0
कुल भराव क्षमता 116.6एम0सी0एम0
वर्तमान में बॉध का जलस्तर बढ़कर 235.70मी0 हो गया है ।
वर्तमान में बॉध में उपयोगी जल भराव 74.60एम0सी0एम0
उर्मिल बांध के कैचमेंट में हो चुकी तेज वर्षा से पानी की आवक बढ़ने के कारण बांध की सुरक्षा दृष्टिगत बांध से अतिरिक्त जल का निस्तारण से दिनांक 26/07/2025 01:00 AM पर 03 गेट खोलकर 5510 क्यूसेक पानी की दर से उर्मिल नदी में छोड़ने की संभावना है।

सलाह/अलर्ट:- उर्मिल नदी किनारे स्थित ग्रामों के समस्त ग्रामवासियों,चरवाहों व मछुआरों आदि से निवेदन है कि कृपया नदी से दूर रहें कुछ रपटों में पानी भर सकता है कृपया उनसे गाड़ी, स्वयं एवं पशुओं को न निकाले, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या जानमाल की हानि नहीं होने पाये,सहयोग हेतु सादर अनुरोध है।

(बांध प्रभारी)
आज्ञा से
अधिशाषी अभियंता
सिंचाई प्रखंड महोबा

सिंहपुर बांध अलर्ट

सर्व संबंधितों को सूचित किया जाता है कि सिंहपुर बांध के ऊपर उर्मिल नदी में पानी की आवक और बढ़ने से, उत्तर प्रदेश के उर्मिल बांध के गेट खोलने की सूचना महोबा के सिंचाई विभाग के SDO शिव वर्मा द्वारा दी गई है। जिससे सिंहपुर बांध के निर्धारित जलस्तर में वृद्धि होगी।
अतः बांध की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए बाँध के 2 गेटों (प्रत्येक 1m) को दिनांक 26/07/2025 (1.00 am बजे के बाद) किसी भी समय खोला जा सकता हैं। जिससे नदी में 6800घन फीट प्रतिसेकेंड पानी सुरक्षित रूप से छोड़ा जावेगा, इससे बांध के नीचे उर्मिल नदी में लगभग 10 से 12 फुट जलस्तर बढ़ेगा।

सलाह एवं अलर्ट

अतः आमजन से अनुरोध है कि वो नदी क्षेत्र से दूर रहें तथा बाँध के नीचे उर्मिल नदी में जल स्तर बढ़ने से किनारे स्थित ग्रामों के समस्त ग्रामवासियों,चरवाहों व मछुआरों आदि से निवेदन है कि कृपया नदी से दूर रहें कुछ रपटों में पानी भर सकता है कृपया उनसे गाड़ी, स्वयं एवं पशुओं को न निकाले, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या जानमाल की हानि नहीं होने पाये, सहयोग हेतु सादर अनुरोध है।
कार्यपालन यंत्री
जलसंसाधन संभाग
छतरपुर

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here