Home डेली न्यूज़ पुलिस ने छापा मारकर जप्त की 99 लीटर अवैध शराब

पुलिस ने छापा मारकर जप्त की 99 लीटर अवैध शराब

43
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। गुलगंज पुलिस ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम मझगवां खुर्द के एक खेत में अवैध शराब के भंडारण की सूचना पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 11 पेटी, करीब 99 लीटर देशी मसाला, प्लेन और अंग्रेजी व्हिस्की जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 51,000 रुपये है।
गुलगंज थाना प्रभारी उप निरीक्षक गुरुदत्त शेषा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मझगवां खुर्द के एक खेत में अवैध शराब का भंडारण किया जा रहा है। पुलिस टीम तत्काल खेत पर बने टपरे पर पहुंची, लेकिन वहां मौजूद आरोपी राजवीर सिंह ठाकुर, निवासी मझगवां खुर्द, फरार हो गया। टपरे की तलाशी में अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के साथ-साथ विवेचना शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक सुनील, प्रवेश, कैलाश, सोहराब, आरक्षक शीलेंद्र, सतीश, प्रदीप, मुकेश, राहुल और अवनीश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छतरपुर पुलिस का यह अभियान अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्ती से जारी रहेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here