Home डेली न्यूज़ आईसीजेएस पायलट प्रोजेक्ट के तहत दिया गया डिजिटल पुलिसिंग का प्रशिक्षण

आईसीजेएस पायलट प्रोजेक्ट के तहत दिया गया डिजिटल पुलिसिंग का प्रशिक्षण

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन के निर्देशन में आईसीजेएस पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत मंगलवार को बिजावर के अनुविभागीय कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह प्रशिक्षण एसडीओपी बिजावर अजय रिठौरिया एवं अनुभाग बिजावर के थाना प्रभारियों की उपस्थिति में सीसीटीएनएस प्रभारी उपनिरीक्षक ओमशंकर सिंह एवं आरक्षक अनिल मांझी द्वारा प्रदान किया गया, जिसमें अनुभाग बिजावर के सभी थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।
प्रशिक्षण में अनुसंधान प्रक्रिया को डिजिटल स्वरूप में परिवर्तित करने हेतु ई-साक्ष्य एवं ई-रक्षक जैसे डिजिटल एप्स की उपयोगिता, रिकॉर्ड संधारण एवं संचालन की जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मैनुअल प्रक्रिया के स्थान पर डिजिटल प्रक्रिया को अपनाने हेतु लाइव उदाहरणों के माध्यम से समझाइश दी गई।
साथ ही माननीय न्यायालयों से प्राप्त ई-समंस एवं ई-वारंट की डिजिटल तामिली की विस्तृत प्रक्रिया का भी प्रशिक्षण दिया गया, जिससे त्वरित न्यायिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here