छतरपुर। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा फरार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर इनाम की उद्घोषणा की जा रही है। फरार इनामी वांछित अपराधियों, स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया जा रहा है।
थाना कोतवाली के धोखाधड़ी प्रकरण में आरोपी सल्ला यादव पिता विदेशी यादव बबलू यादव पिता घासीराम यादव निवासी ग्राम खरयाना थाना कटेरा जिला झांसी एवं कुलदीप यादव पिता बलबीर यादव निवासी ग्राम सलारपुरा पनवाड़ी जिला महोबा पर 5 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया है। इसी तरह थाना सिविल लाइन के चोरी के प्रकरण में आरोपी शनि नाथ पिता छिद्दन नाथ एवं राजेश श्रीवास पिता परसद्दी श्रीवास निवासी अनगढ़ टोरिया छतरपुर पर पांच हजार का इनाम, थाना नौगांव के दुष्कर्म पास्को एक्ट के प्रकरण में आरोपी समीर राईन एवं प्रीति अहिरवार निवासी ग्राम मऊ सानिया पर तीन हजार एवं एक अन्य प्रकरण में आरोपी पर 10 हजार रूपए का इनाम, थाना बक्सवाहा के एक चोरी के प्रकरण में आरोपियों पर 10 हजार रूपए का इनाम, थाना राजनगर के चोरी के प्रकरण में आरोपी मिलन रैकवार निवासी ग्राम खजवा थाना राजनगर पर तीन हजार रूपए का इनाम, थाना भगवा के एक प्रकरण में आरोपी पर 5 हजार रूपए एवं दूसरे प्रकरण पर तीन हजार के इनाम की उद्घोषणा की गई है। विगत दिनों में छतरपुर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत फरार इनामी वांछित अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं।
वहीं थाना कोतवाली पुलिस ने 8000 के इनामी लूट के प्रकरण के आरोपी सियाराम कंजर ग्राम कंचनपुर थाना चंदला को गिरफ्तार किया है। थाना चंदला पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी 5000 के इनामी कल्ला यादव निवासी ग्राम बिलहरी, थाना गौरिहार पुलिस ने हत्या के आरोपी 5000 के इनामी में से जितेंद्र उर्फ जीतू अहिरवार निवासी ग्राम गहबरा को गिरफ्तार किया है।









