Home डेली न्यूज़ नशा मुक्ति के लिए पुलिस का अभिया

नशा मुक्ति के लिए पुलिस का अभिया

41
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शनिवार को जिला मुख्यालय पर नशा मुक्ति के लिए पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें ई-रिक्शा चालकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही सार्वजनिक रूप से मोबाइल नंबर जारी कर नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
मध्य प्रदेश पुलिस के निर्देशानुसार नशा मुक्ति अभियान के तहत सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने पुलिस अधीक्षक अगम जैन के मार्गदर्शन में रेलवे स्टेशन के समीप ई-रिक्शा चालकों को जागरूक किया। चालकों को समझाइश दी गई कि नशा जीवन के लिए हानिकारक है और इससे दूर रहना जरूरी है। थाना प्रभारी ने बताया कि यदि कोई चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाया गया, तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के तहत ई-रिक्शा पर नशा मुक्ति के पोस्टर चिपकाए गए और थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर नागरिकों से नशे से संबंधित जानकारी साझा करने की अपील की।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here