Home डेली न्यूज़ अमृत हरित महा अभियान के तहत ट्रेंचिंग ग्राउंड में वृक्षारोपण

अमृत हरित महा अभियान के तहत ट्रेंचिंग ग्राउंड में वृक्षारोपण

46
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। मध्य प्रदेश शासन के अमृत हरित महा अभियान और एक पेड़-मां के नाम पहल के तहत ट्रेंचिंग ग्राउंड में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और क्षेत्र को हरित बनाने का संकल्प लिया।
मध्य प्रदेश शासन के अमृत हरित महा अभियान के अंतर्गत खजुराहो नगर परिषद ने सांसद वी डी शर्मा और स्थानीय विधायक अरविंद पटेरिया के मार्गदर्शन में कलेक्टर छतरपुर के निर्देशन में ट्रेंचिंग ग्राउंड में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। नगर परिषद अध्यक्ष अरुण अवस्थी और सीएमओ बसंत चतुर्वेदी की अगुवाई में उपाध्यक्ष बिट्टी बाई, जनप्रतिनिधि आशाराम पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल, रविंद्र पाठक, सुरेंद्र खरे, आदित्य प्रताप सिंह, राजेश शिवहरे, शिया राम शुक्ला, मानसिंह, और विरेंद्र सिगौत सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान आम, अमरूद, जामुन, समी, बेल, नींबू सहित अन्य पौधे रोपे गए। गौरव सिंह बघेल ने बताया कि शासन के लक्ष्य के अनुसार इस वर्ष खजुराहो में 12 हजार पौधे रोपे जाएंगे। एयरपोर्ट से कन्वेंशन हॉल तक सड़क के दोनों किनारों पर भी पौधरोपण किया जा रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष ने सभी सहयोगी संस्थाओं, स्टार होटल्स, मैरिज गार्डन, निजी और शासकीय कार्यालयों को प्रति संस्था 500 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here