छतरपुर। बीती शाम शहर के सागर रोड की पेप्टिक सिटी में रहने वाला एक 13 वर्षीय बालक रहस्यमयी अंदाज में लापता हो गया। बालक का परिवार और पुलिस उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पेप्टिक सिटी निवासी पीयूष उर्फ केदारदत्त पुत्र मुकेश शुक्ला उम्र 13 वर्ष, सोमवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे घर से निकला था। घर से कुछ दूरी पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में वह पैदल जाता हुआ दिखाई दिया, लेकिन इसके बाद उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। परिवार भी बालक की खोज में लगा हुआ है।










