वहीं छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम थरा के ग्रामीणों ने भी जनसुनवाई में इसी तरह की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि वे उनके खेतों तक पहुंचने के लिए वर्षों से एक आम रास्ते का उपयोग हो रहा है। इस रास्ते से ग्रामीण खेती के लिए अपने खेतों तक जाते हैं। हालांकि, दबंगों ने पटवारी की मिलीभगत से इस रास्ते को निजी भूमि में दर्शाने की कोशिश की और इसे बंद कर दिया। इससे ग्रामीण अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे, जिसके चलते उनकी खेती बिना बुवाई के बंजर पड़ी है। ग्रामीणों ने बताया कि जब वे इस रास्ते से निकलने की कोशिश करते हैं, तो दबंग उन्हें मारने की धमकी देते हैं। पहले भी एक अन्य रास्ता था, जिसे दबंगों ने बंद कर दिया, जिसके कारण ग्रामीण अपने पशुओं को खेतों तक नहीं ले जा पा रहे और पशु चार दिनों से बंधे हुए हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर से रास्ता खुलवाने और दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।









