Home डेली न्यूज़ अन्नपूर्णा रामलीला समिति मनाएंगी 75वां अमृत महोत्सव

अन्नपूर्णा रामलीला समिति मनाएंगी 75वां अमृत महोत्सव

49
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर की श्री अन्नपूर्णा रामलीला समिति गल्ला मंडी द्वारा 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 13 जुलाई को एक भव्य ध्वज यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए बीती रात समिति ने नगर के प्रमुख धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ एक वृहद बैठक की, जिसमें इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य बनाने पर चर्चा हुई।
आयोजन समिति ने बताया कि श्री अन्नपूर्णा रामलीला समिति पिछले 74 वर्षों से लगातार रामलीला का आयोजन करती आ रही है, और 2025 में इसका 75वां वर्ष विशेष रूप से अमृत महोत्सव महायज्ञ के रूप में मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 13 जुलाई को दोपहर 3 बजे मोटे के महावीर मंदिर से एक विशाल ध्वज यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा छत्रसाल चौक, महल रोड, और चौक बाजार होते हुए रामचरितमानस मैदान पहुंचेगी। यात्रा के दौरान अन्नपूर्णा मंदिर और रामलीला भवन के शिखर पर ध्वज चढ़ाया जाएगा। जिले के बड़ामलहरा, बक्सवाहा, बिजावर, राजनगर, चंदला, लवकुशनगर, हरपालपुर और नौगांव जैसे क्षेत्रों से धर्मप्रेमी ध्वज लेकर मोटे के महावीर मंदिर में एकत्रित होंगे। बैठक में समिति के अध्यक्ष दृगेंद्र देव सिंह चौहान ने सभी धर्मप्रेमियों से इस ध्वज यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होने और सुझाव साझा करने का आग्रह किया। यह आयोजन छतरपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को और समृद्ध करेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here