Home डेली न्यूज़ युवक अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

युवक अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

60
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मो. समर निजामी पिता मो. रफीक (उम्र 21 वर्ष), निवासी बड़ी कुजरेहटी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने राजनगर फोरलेन ब्रिज के पास से आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। इस संबंध में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी ने जानकारी दी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here