Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में चार हजार से अधिक कीमत का गांजा ले जाते आरोपी...

टीकमगढ़ में चार हजार से अधिक कीमत का गांजा ले जाते आरोपी गिरफ्तार

115
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जिले भर में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। जतारा पुलिस ने सटीक कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के तहत ’जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान’ के अंतर्गत ’’पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई’’ के निर्देशन, ’अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम’ एवं ’एसडीओपी टीकमगढ़ एवं जतारा’ के मार्गदर्शन में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 23 जून 2025 को थाना जतारा की पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना की तस्दीक के आधार पर ग्राम अब्दा बम्होरी निवासी मनीराम पिता अम्मू कुम्हार उम्र 59 वर्ष’ को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 319 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 4700 रूपए आंकी जा रही है। बताया गया है कि आरोपी के विरुद्ध थाना जतारा’ में ’अपराध क्रमांक 149/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान जिन कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, उनमें थाना प्रभारी जतारा निरीक्षक रवि भूषण पाठक सहित उप निरीक्षक एनएस ठाकुर, प्रधान आरक्षक अमर चंद्र, आरक्षकगण राजीव मिश्रा, संगम नायक, जितेंद्र दिनकर, संतोष कुमार के नाम शामिल हैं ।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here