खजुराहो। दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा 15 दिवसीय बाल रंग शिविर का आयोजन खजुराहो के निकट स्थित आदिवासी ग्राम कुंदरपूरा में दिनांक 10 जून से किया गया था। रंगमंच के विशेषज्ञ कलाकार नीरज कुंदेर के निर्देशन एवं निशा विश्वकर्मा, राजेंद्र सिंह सेंगर एवं करण साहू के सह-निर्देशन में ग्राम कुंदरपूरा के बच्चों को नाट्य विधा का प्रशिक्षण देते हुए रामायण के शबरी प्रसंग पर आधारित नाट्य प्रस्तुति भक्त शबरी तैयार की गई।
इस नाट्य की प्रस्तुति दिनांक 24 जून 2025 को सायं 7 बजे खजुराहो में सर्किट हाउस के पास स्थित मध्यप्रदेश पर्यटन के टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर के मंच पर की जाएगी। जनजातीय रामायण श्रृंखला के अंतर्गत आदिवासी क्षेत्रों में प्रचलित रामायण के प्रसंगों को रेखांकित करने हेतु यह नाट्य प्रस्तुति आदिवासी बच्चों द्वारा तैयार की गई है।
खजुराहो के आदिवासी बच्चों द्वारा पहली बार रामायण के जनजातीय सम्बन्ध को रेखांकित करती यह प्रस्तुति है। केंद्र की निदेशक श्रीमती आस्था कार्लेकर द्वारा क्षेत्र की कलाप्रेमी जनता से आग्रह है की अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करे एवं प्रस्तुति का आनंद उठाए। आयोजन में प्रवेश नि:शुल्क है।










