Home डेली न्यूज़ वल्र्डकप शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी छतरपुर की बेटी

वल्र्डकप शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी छतरपुर की बेटी

58
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के बमीठा गांव की रहने वाली काजल बघेल, आने वाले दिनों में इटली में होने वाले आईएसएसएफ वल्र्डकप शूटिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। शिक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल की बेटी काजल ने अपनी मेहनत और लगन से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है।
उल्लेखनीय है कि काजल बघेल ने छह साल पहले खेलो इंडिया के ट्रायल में चयन हासिल किया था, जिसके बाद वह भोपाल की शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। वहां रहते हुए वह कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ निशानेबाजी का अभ्यास भी कर रही हैं। पिछले पांच वर्षों से काजल लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रही हैं और कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। हाल ही में भारतीय टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने उन्हें इटली में होने वाले वल्र्डकप के लिए चुना। काजल की इस उपलब्धि ने बमीठा और छतरपुर जिले को गौरवान्वित किया है। हाल ही में उनकी सटीक निशानेबाजी ने उन्हें भारतीय टीम में जगह दिलाई, और अब वह वैश्विक स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं। क्षेत्रवासियों ने काजल के उज्ज्वल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं की हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here